Categories: Delhi

Delhi-NCR Weather: एनसीआर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार, आगे और भी बढ़ेगी ठिठुरन

Delhi-NCR Weather:

Delhi-NCR Weather: क्रिसमस की धूम के बीच दिल्ली में रविवार को सर्दी का कहर बढ़ सकता है। आपको बता दे मौसम विभाग ने दिल्ली में 25 और 26 दिसंबर के लिए सर्द दिन व शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही एक बार फिर घना कोहरा सुबह के समय देखा जाएगा। जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है।

आपको बता दे एनसीआर के इलाकों में भी सर्दी व कोहरे की मार देखने को मिलेगी। 27 दिसंबर से तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। साल के अंत तक तापमान 7 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाओं और कम बादल होने के कारण 26 दिसंबर तक तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। दिल्ली के सभी इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहेगी। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम भी हो सकता है।

एनसीआर की सुबह एक बार फिर सर्द
आपको बता दे दिल्ली-एनसीआर में बीते तीन से चार दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं। दिन के समय हल्की धूप जरुर राहत दे रही हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.4 और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.0 डिग्री दर्ज किया गया। इस कारण से यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पूरा दिन ठिठुरन बनी रही। इससे पहले इस सीजन में अधिकतम तापमान इतना नीचे नहीं गया।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज हुआ था। दिल्ली में शनिवार को रिज, मुंगेशपुर व आयानगर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया। रिज में सबसे कम 4.0 न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। जबकि मुंगेशपुर में 4.1 और आयानगर में 4.4 डिग्री के साथ सुबह सर्द रही।
पूर्वानुमान: आसमान साफ व सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा। शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।
  • अधिकतम तापमान: 20.0 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 5.4 डिग्री सेल्सियस
  • 25 दिसंबर को सूर्यास्त: शाम 5:31 मिनट
  • 26 दिसंबर को सूर्योदय: सुबह 7:12 मिनट

 

ये भी पढ़े: आखिर रोजाना नहाना क्यों है जरूरी, जानिए इसके पीछे की वजह

Asmita Patel

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago