Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi-NCR Weather: दिल्ली में आज 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान, यहां जानें...

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। इसके साथ ही हर दिन राजधानी में तापमान गिरता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मुताबिक दिल्ली में आज यानी शनिवार को को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्ली में इतना तापमान हुआ दर्ज

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट नजर आ रही है। राजधानी में शनिवार के दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ है।

शुक्रवार की सुबह रही सबसे अधिक ठंडी

शनिवार को मौसम को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घंटे में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस ही बना रहेगा। राजधानी में सुबह सड़कों पर हल्की धुंध छाई रही। वहीं, दिल्ली में शुक्रवार की सुबह इस सीजन में सबसे अधिक ठंडी रही। इसेक बाद दिन में धूप निकलने के कारण ठंड से राहत मिली।

8 सालों में सबसे अधिक ठंड

आपको बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार के दिन इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। दिल्ली में 18 नवंबर के दिन बीते आठ सालों में सबसे अधिक ठंडी रही, क्योंकि इससे पहले साल 2014 में 18 नवबंर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: सत्येंद्र जैन के मसाज वाली वीडियो पर UP BJP अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular