Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में फिर से पलटा मौसम, जानें आज कितना...

Delhi-NCR Weather Today:

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद से दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हैं। वहीं दूसरी ओर राजधानी में एक फिर से मौसम साफ हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में दिल्ली किसी भी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। वहीं आसमान में हल्के बादलों के साथ धूप निकली है जिससे उमस बढ़ने लगी और तापमान में बढ़ोतरी देखी गई हैं।

23 सितंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रविवार यानी आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की आशंका जताई है।  मौसम विभाग का कहना हैं कि दिल्ली में 23 सितंबर तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा, वहीं नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम दिल्ली जैसा ही रहेगा।

आज इतना हैं तापमान

आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की बात कही हैं।

ये भी पढ़े: आजम खान को देखने दिल्ली पहुंचे अखिलेश यादव, जाना तबीयत का हाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular