Categories: Delhi

दिल्ली-NCR में लगातार जहरीली हो रही हवा, अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान हुआ दर्ज

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम हल्का गरम बना हुआ है और रात का मौसम अब ठंडा होने लगा है। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को दिन में तामपान सामान्य से 2 ज्यादा 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। इसके अलावा मौसम साफ देखने को मिला।

अभी और गिरेगा तापमान

अब सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है, हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से सर्दी का असर अभी नहीं देखने को मिल रहा है। विभाग की मानें तो दिल्ली में गुरुवार को भी आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस बना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक 25 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वहीं, दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गुरुग्राम में भी रविवार तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

आज ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम

राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 ज्यादा 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 41 से 89 प्रतिशत बना रहा। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

लगातार बढ़ रहा वायु प्रदूषण

दिल्ली-एनसीआर में हवा लगातार पांचवें दिन भी वायु प्रदूषण (Air Pollution) ‘खराब से बहुत खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) कि मानें तो गुरुवार को सुबह दिल्ली के आईटीओ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘खराब’ श्रेणी में 233 स्तक पर रहा है। इसके अलावा आनंद विहार में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 393 दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: घरेलू विवाद में पत्नी की ली जान, निर्वस्त्र कर फेंका शव, निजी अंग पर भी मिली चोट

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago