Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi NCR Weather Update:  दिल्ली-NCR में सुहाना हुआ मौसम, जानें सितंबर में...

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi NCR Weather Update: मौसम विभाग ने रविवार के लिए बताया है कि आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। साथ ही देश के अन्य राज्यों में बारिश व मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।दिल्ली एनसीआर में कल मूसलाधार बारिश देखने को मिली। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया व तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन दिल्ली एनसीआर में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो यहां फिर से तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए कहा है कि आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। साथ ही देश के अन्य राज्यों में बारिश व मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

आज का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 2 सितंबर को उसम भरी गर्मी का अनुमान लगाया गया है। आज के तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। 4 सितंबर की बात करें तो अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली में इस साल अब तक 762 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत वार्षिक वर्षा 774 मिमी का लगभग 99 प्रतिशत है।

IMD का अनुमान

IMD की मानें तो अगले एक हफ्ते तक दिल्ली -एनसीआर में बादलों का आना-जाना लगा है। बता दे कि, बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यहां तापमान की बात करे तो 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े:‘अगर हम एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा चुनाव जीत ही नहीं सकती’ ; इंडिया मीटिंग के बाद बोले राहुल गांधी

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular