Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi-NCR Weather Update: दिल्ली में भीषण गर्मी से मिलेगी कुछ राहत, जानें...

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली में भीषण गर्मी से मिलेगी कुछ राहत, जानें अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली में बुधवार को भीषण गर्मी का दौर जारी रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पाँच डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान भी 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। नरेला इलाका 49.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दिल्ली का सबसे गर्म स्थान रहा। हवा में नमी का स्तर 59 से 13 प्रतिशत के बीच रहा।

Delhi-NCR Weather Update: थोड़ी राहत मिलने की है उम्मीद

गुरुवार को भी दिल्लीवासियों को चिलचिलाती धूप और लू का सामना करना पड़ा। हालांकि, हवा की दिशा बदलने से थोड़ी राहत मिली और तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से अगले कुछ दिनों तक गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है और तापमान में गिरावट हो सकती है। हम आपको बता दें कि गुरुवार को सुबह से ही सूरज की तपिश असहनीय हो गई थी और दिन बढ़ने के साथ सड़कों पर झुलसा देने वाली गर्मी महसूस होने लगी। लू के थपेड़ों ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शाम के वक्त बादल छाने, धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

नरेला रहा सबसे गरम

नरेला दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा, जहाँ तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पाँच डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। हवा में नमी का स्तर 59 से 13 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं लू चलने की भी संभावना है। इसके अलावा, 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने, गर्जन वाले बादल बनने, धूल भरी आंधी चलने और हल्की वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है। इस दिन न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Delhi-NCR Weather Update: जारी है येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। एनसीआर और उत्तर भारत में जारी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप शुक्रवार से कम होने की उम्मीद है। अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, हवा की दिशा बदलने से ठंडी हवाएं आ रही हैं और बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं भी चल रही हैं। इससे बादल बनने और हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular