Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi-NCR Weather Update: दिल्ली- NCR में बदला मौसम का मिजाज, जानें IMD...

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली में गर्मी से लोग बहुत ज्यादा परेशान है, लेकिन दिल्ली में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इसके अनुसार 6 से 10 अक्टूबर के बीच दिल्ली में तापमान में भी आंशिक गिरावट आ सकती है। दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है और भीषण गर्मी व उमस का दिल्लीवासियों को सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि 6 और 10 अक्टूबर के बीच उत्तर पश्चिम भारत के अनेक स्थानों से लेकर सभी स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

तापमान में बदलाव

हवा में नमी का स्तर अधिकतम 70 से 95 प्रतिशत जबकि न्यूनतम 43 से 65 प्रतिशत रह सकता है। वहीं हवा की गति तीन से पांच किमी प्रति घंटा रह सकती है। बता दें कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। आने वाले दिनों में यह दिल्ली और आसपास के इलाकों की ओर बढ़ेगा जिससे तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि अभी दो दिन तक दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं शनिवार यानि आज गर्मी से लोग काफी परेशान रहने वाले है। हालांकि राजधानी दिल्ली के मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 9 अक्टूवर से बारिश थोड़ी बढ़ सकती है। वहीं तापमान लगभग एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है। वहीं 8 से 10 अक्टूवर तक मध्यम स्तर की बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि इस सितंबर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से उपर नहीं पहुंचा था। हालांकि 24 सितंबर के बाद बारिश के बढ़ने की संभावना जताई गई थी।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का कुछ यू है हाल

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां सुबह शाम ठंड महसूस होता है, जबकि दिन में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान है। बता दें, सुबह-शाम के समय मौसम बदलने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक दिल्ली एमसीआर में मौसम में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है और ना ही बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े:Festive Season 2023: दिल्ली के मिठाई और दूध कारोबारी सावधान!, सैंपल हुआ फेल तो होगी जेल

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular