Delhi

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-बिहार समेत इन राज्यों में बदलेगी मौसम की फिजा, जानें IMD की अपडेट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi NCR Weather Update: जून का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन मॉनसून अभी तक सक्रिय नहीं हुआ है। दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में हीटवेव और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा है। कूलर और पंखे तो पहले ही बेकार हो चुके हैं, अब एसी भी इस भयंकर गर्मी के सामने हार मान रहा है।

दिल्ली में 19 और 20 जून को हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इससे तापमान में कोई खास कमी नहीं आएगी। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और पहाड़ी राज्यों में भी लोग गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, 20 जून के बाद अच्छी बारिश की उम्मीद है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

Delhi NCR Weather Update: इस दिन होगी बूंदाबांदी

दिल्लीवालों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 जून को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी में 45 डिग्री के तापमान से परेशान लोग अब मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहेगा।

19 और 20 जून को हल्की बूंदाबांदी के बावजूद अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक रह सकता है। 21 से 23 जून तक तेज हवाओं के चलने की आशंका जताई जा रही है और आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने वाला है।

ऐसा रहेगा UP का मौसम

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। मॉनसून की धीमी रफ्तार की वजह से यूपी के लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

प्रयागराज लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान बना हुआ है, और लखनऊ में भी तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है। आज मंगलवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, और प्रयागराज समेत कई जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के लोग अभी भीषण गर्मी से परेशान हैं और मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Delhi NCR Weather Update: जानिए MP और बिहार का हाल

मध्य प्रदेश में प्री-मॉनसून का दौर जारी है। सोमवार को रीवा और आसपास के शहरों में तेज बारिश हुई। कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। उम्मीद है कि 19 या 20 जून को मॉनसून मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

बिहार की बात करें तो यहां भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दोनों राज्यों में लोग मॉनसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।

Read More:

Kirti Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago