Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi- NCR Weather Update: जारी हुआ 'येलो अलर्ट', जानें IMD के मुताबिक...

Delhi- NCR Weather Update: जारी हुआ 'येलो अलर्ट', जानें IMD के मुताबिक वोटिंग के दौरान कैसा रहेगा आज का मौसम

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi- NCR Weather Update: लोकतंत्र के महापर्व पर शनिवार को मतदान के दौरान भीषण गर्मी परेशानी का सबब बन सकती है। आसमान साफ रहेगा और चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल होंगे। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ लू भी चलेगी। सुबह का तापमान 31 डिग्री जबकि दिन का तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है। 44 डिग्री तापमान में हीट इंडेक्स 51 से 53 तक रह सकता है, जिससे उमस के बीच गर्मी और भी ज्यादा महसूस होगी। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi- NCR Weather Update: तेज धूप से हालत ख़राब

इस बीच, शुक्रवार को भी तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने राजधानी वासियों की हालत खराब कर दी। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 63 से 37 प्रतिशत के बीच रहा।

जानिए क्या रहा हीट इंडेक्स

शुक्रवार को दिल्ली का हीट इंडेक्स 50.8 रहा, यानी गर्मी 50 डिग्री से अधिक महसूस हुई। नजफगढ़ और मुंगेशपुर दिल्ली के सबसे गर्म क्षेत्र रहे, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तेज हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया। सीपीसीबी के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का एक्यूआई 156 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। निकट भविष्य में इसमें अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

Read More:

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular