Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi News: दिल्ली में 13 साल की मासूम को अगवा कर किया...

Delhi News: राजधानी दिल्ली में 13 साल की मासूम को अगवा करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके की है। पुलिस उसकी काउंसलिंग करा रही है। पीड़ित परिवार ने कहा है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

बहला-फुसलाकर ले गया अपने साथ

परिजनों के मुताबिक आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद उसके साथ रेप भी किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया और अब उससे पूछताछ चल रही है।

सीसीटीवी फुटेज में सच आया सामने

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने 13 साल की नाबालिग लड़की को भी आरोपी जितेंद्र कुमार के कब्जे से छुड़ाया। बता दें कि लड़की के गायब होने के बाद परिवार में सब परेशान हो गए और थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो पता चला संदिग्ध हालत में एक 19 साल का युवक लड़की को अपने साथ ले जा रहा था।

यूपी से गिरफ्तार हुआ आरोपी

सीसीटीवी की सहायता से आरोपी की पहचान की गई। आरोपी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का रहने वाला जितेंद्र कुमार है। पहचान करने के बाद पुलिस ने पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, इस दौरान पता चला की वह यूपी के महाराजगंज अपने घर चला गया है। दिल्ली पुलिस ने वहीं से उसे दबोच लिया।

ये भी पढ़ें: कम बजट में चाहते हैं एक अच्छा रूम हीटर, तो चुन सकते हैं ये डिवाइस

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular