Monday, July 1, 2024
HomeDelhiDelhi News: लाल किला प्रागंण में 6 दिवसीय कार्यक्रम ''भारत पर्व'' आज...

Delhi News: राजधानी दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय लाल किला प्रागंण में 26 जनवरी यानी आज से 6 दिवसीय कार्यक्रम ”भारत पर्व” आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान दिल्लीवासियों को मिनी भारत की झलक देखने और विभिन्न राज्यों की संस्कृति, कला और खान-पान से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

देख सकेंगे सर्वश्रेष्ठ झाकियां

31 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान दर्शक गणतंत्र दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ झाकियां देख सकेंगे। इतना ही नहीं दर्शकों को यहां सरकार की जी 20, एक भारत-श्रेष्ठ भारत, देखो अपना देश, जनभागीदारी योजनाओं को जानने का अवसर भी मिलेगा।

शाम 10 बजे तक घूम सकेंगे दर्शक

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के सांस्कृतिक मंडलों और क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के साथ मिलकर ” भारत पर्व” नामक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। वहीं, पर्यटन मंत्रालय इसमें नोडल मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है। यहां सांस्कृतिक प्रदर्शन, एक अखिल भारतीय फूड कोर्ट और 65 हस्तकला स्टालों के साथ ही एक अखिल भारतीय शिल्प बाजार भी देखने को मिलेगा। बता दें कि लोग यहां सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक घूम सकते हैं।

बाजरा से बने पकवान होंगे तैयार

बता दें कि सरकार मोटे अनाज को आहार में शामिल करने के लक्ष्य से प्रचार कर रही है। दर्शक के लिए यहां विभिन्न राज्यों में बाजरा से तैयार पकवान रखे जाएंगे। इतना ही नहीं, इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड में 23 झांकियां आएंगी नजर, यूपी की थीम होगी बेहद खास

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular