Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi News: आप ने एलजी विनय सक्सेना पर लगाया करोड़ों के घोटाले...

Delhi News: 

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार को  विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया है। जिसमें आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर घोटाले का आरोप लगाया है। दरअसल दुर्गेश पाठक ने विनय कुमार सक्सेना पर 1400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया।

विधायक दुर्गेश पाठक का आरोप

आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक का आरोप है कि एलजी विनय सक्सेना ने खादी ग्रामोद्योग का अध्यक्ष रहते हुए भ्रष्टाचार किया है। इस मामले को लेकर दिल्ली विधानसभा में AAP विधायकों ने हंगामा किया और एलजी का इस्तीफा मांगा। दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना ने कहा कि एलजी के खिलाफ सीबीआई जांच की जाए। यह मनी लांड्रिंग का केस है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि हम मांग करते हैं कि सीबीआई की FIR में विनय कुमार सक्सेना का नाम डाला जाए। पाठक के इन आरोपों के बाद सदन में मौजूद आम आदमी पार्टी के विधायक वेल में उतर आए और नारेबाजी करने लगे। उनके हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर 12:15 तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

 

पूरे देश में खादी ग्राम उद्योग के 7000 ब्रांच हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा कि दो कैशियर जिन्होंने विनय सक्सेना के खिलाफ बयान दिया उनकी जांच क्यों नहीं की गई। देश में खादी ग्राम उद्योग 700 ब्रांच है। इनमें 1400 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। दुर्गेश पाठक ने कहा कि जब तक जांच चले, इन्हें कोई अधिकार नहीं LG के पद पर बने रहने का। इन्हें उपराज्यपाल के पद से हटाया जाए।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular