Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeDelhi News: शख्स को टोकना पड़ा भारी, कार सवार दबंगों ने युवक...

Delhi News:

Delhi News: दिल्ली की सड़को पर दबंगों का कहर आए दिन देखने को मिलता है। ताजा मामला शास्त्री नगर इलाके से सामने आया है। जिसमें कार सवार युवक बीच सड़क पर पिस्टल लहरा रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे एक युवक ने पिस्टल अंदर रखने की हिदायत दी। जिसके बाद भड़के आरोपियों ने युवक को सरेआम गोली मार दी। घटना में जख्मी उमेश उर्फ बबलू को दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

आपको बता दे कि पुलिस ने उमेश का बयान लेकर हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद में सीसीटीवी कैमरों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान अभिषेक खारी (25) और मयंक खरबंदा (26) के रूप में हुई है। बता दे कि पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध पिस्टल बरामद कर ली है।

पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि दीपावली वाले दिन रात को उनकी टीम को सूचना मिली कि जलेबी चौक, शास्त्री नगर में गोली चली है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को नजदीकी दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया जा चुका है। पुलिस अस्पताल पहुंची तो पीड़ित बयान देने की हालत में नहीं था।

मंगलवार दिन में पुलिस ने उसका बयान लिया तो पीड़ित उमेश ने बताया कि वह जलेबी चौक के पास से गुजर रहा था। इस बीच उसने देखा कि काले रंग की गाड़ी में दो युवक वहां से गुजर रहे थे। एक युवक खुलेआम पिस्टल हवा में लहरा रहा था। उमेश ने युवक से पिस्टल को अंदर रखने के लिए कहा तो उसने उमेश पर गोली चला दी।

 

ये भी पढ़े: पुलिस आयुक्त का आदेश- नहीं रोकेगी अवैध निर्माण, दिल्ली पुलिस देगी निकाय को इसकी सूचना

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular