Saturday, July 6, 2024
HomeCrimeDelhi News: बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा में चीनी महिला गिरफ्तार, पुलिस को...

Delhi News:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मजनूं टीला इलाके से एक चीनी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला बौद्ध भिक्षु बनकर काफी समय से दिल्ली में रह रही थी। महिला का नाम काय रुओ है, जिसके संदिग्ध हाव भाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को महिला पर शक है कि वह जासूसी के लिए भारत आई थी। महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगे की जांच शुरु कर दी है।

महिला को तीन भाषा का ज्ञान

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला नेपाली नागरिक बनकर दिल्ली में रह रही थी। पुलिस महिला के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर दिल्ली में उसके और साथियों की छानबीन में जुट गई है। वहीं महिला की वेशभूषा को देखते हुए उसके नेपाल के रास्ते भारत में घुसने पर शक जताया जा रहा है। महिला इंग्लिश, चीनी और नेपाली भाषा जानती है।

2019 में आई थी भारत

वहीं महिला के पास से पुलिस को कुछ डॉक्यूमेंट्स भी मिले हैं। अपनी ID में भी महिला ने अपना नाम Dolma Lama और ऐड्रेस काठमांडू लिखवाया हुआ है, लेकिन फॉरेन रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की जांच में पता चला कि महिला चीन के हैनान प्रांत की रहने वाली है। महिला 2019 में चाईनीज पासपोर्ट पर भारत आई थी। महिला के मुताबिक उसे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मारने की फिराक में थे।

 ये भी पढ़ें: रोहिणी में बैक्वेट हॉल में आग ने मचाई तबाई, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular