Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi News: सोमवार को सीएम केजरीवाल पेश करेंगे विश्वास मत, दिल्ली विधानसभा में...

Delhi News: 

नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे। जिसके चलते सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच नोंकझोंक देखने को मिल सकती है। बीते शुक्रवार को भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि विपक्षी दल का उनकी सरकार को गिराने के लिए ‘ऑपरेशन लॉटस’ विफल हो गया है क्योंकि वह आप के किसी विधायक को नहीं तोड़ सकी।

दिल्ली विधानसभा में भाजपा के केवल 8 विधायक

इतना ही नहीं केजरीवाल ने ये भी कहा कि, ‘‘मैं विधानसभा में विश्वासमत लाना चाहता हूं ताकि दिल्ली के लोगों के सामने यह साबित किया जा सके कि भाजपा का ‘ऑपरेशन लॉटस दिल्ली’ ‘ऑपरेशन कीचड़’ बन गया है।’’ उन्होंने कहा था कि भाजपा की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं है और उसका ‘ऑपरेशन लॉटस’ धोखे से सत्ता हथियाने का तरीका है। मालूम हो कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 62 और भाजपा के आठ विधायक हैं।

भाजपा ने लगाया ये आरोप

सीएम केजरीवाल का पटलवार करते हुए भाजपा ने उनपर राजनीतिक प्रचार के लिए विधानसभा का इस्तेमाल करने तथा अपनी सरकार के शराब ‘‘घोटाले’’ से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नाटक करने का आरोप लगाया। जानकारी हो कि भाजपा के सभी आठ विधायकों को शुक्रवार को सदन से पूरे दिन की कार्यवाही के लिए मार्शलों के जरिए बाहर निकाल दिया गया था।

ये भी पढ़ें: खिलौने बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular