Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi News: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर...

Delhi News: दिल्ली में जहां हर कोई 74वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा है, वहीं दूसरी तरफ राजधानी से एक दुखद खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार ने बीती रात खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली है।

मौके से सुसाइड नोट बरामद

हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार ने पहाड़गंज पुलिस स्टेशन के बैरक नंबर-3 में खुद को गोली मार ली। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

सिर में गोली मारकर की आत्महत्या 

बता दें कि देवेंद्र कुमार दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल थे। उनकी वर्तमान में पहाड़गंज थाने में तैनाती थी। बीती रात बैरक नंबर तीन में उन्होंने खुद के सिर में गोली मार ली। अभी इस बात को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है कि देवेंद्र कुमार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

ये भी पढ़ें: जेएनयू विवाद को लेकर पुलिस ने 3 शिकायत की दर्ज, SFI डॉक्यूमेंट्री फिर दिखाने को तैयार

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular