Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi News: डिप्टी सीएम ने किया सन्नोथ झील का मुआयना, पर्यटकों के...

Delhi News: 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बवाना इलाके में बन रही सन्नोथ झील का ग्राउंड पर जाकर मुआयना किया। उन्होंने परियोजना में जारी विभिन्न इकाइयों के कार्यों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की। दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही झीलों के कायाकल्प परियोजना के तहत उपमुख्यमंत्री ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को विभिन्न पहलुओं पर सुझाव दिए।

अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

गुरुवार को सन्नोथ झील का ग्राउंड पर जाकर मुआयना करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मनीष सिसोदिया ने झील की बाउंड्री वॉल पर बच्चों के लिए शिक्षा से जुड़ी कलाकृतियां बनाने के सुझाव दिए हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने इकोलॉजिकल सिस्टम को बनाए रखने और लागत प्रभावी तरीकों के साथ ज्यादा से ज्यादा अंडरग्राउंड वॉटर रिचार्ज करने के लिए परियोजना को तैयार करने पर जोर दिया।

पर्यटकों के लिए नया टूरिस्ट स्पॉट

केजरीवाल सरकार 6 एकड़ में फैली सनोथ झील को पर्यटकों के लिए विकसित करेगी। जिसे दिल्ली सरकार आधुनिक तकनीकों के साथ पुनर्जीवित कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने बताया है कि दिल्ली सरकार सन्नोथ झील को पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील करेगी और घोघा ड्रेन में मौजूद 1 एमएलडी के प्राकृतिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के रिसाइकल पानी का इस्तेमाल इस झील को जीवंत करने के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: अब रिंग रोड पर गाड़ी खड़ी करने पर लगेगी रोक, रोड सेफ्टी एजेंसी ने बताई जाम लगने की वज

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular