Categories: Delhi

Delhi News: कार को बचाने चक्कर में सबवे में घुसी DTC बस, 3 घायल

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के नारायणा इलाके से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, गुरुवार (3 फरवरी) दोपहर नारायणा इलाके में एक DTC बस ब्रेजा कार को बचाने के दौरान सबवे (Sub-Way) में घुस गई। इस हादसे में बस चालक, कंडक्टर व मार्शल घायल हो गए। वहीं कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए।

मार्शल के सिर में आए टांके

हादसे की खबर मिलने के बाद मौंके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सबवे से बाहर निकाला और घायलों को रंजीत नगर स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां कंडक्टर की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि मार्शल के सिर में टांके लगे हैं।

अनियंत्रित होकर सबवे में गिरी

इस मामले में पुलिस ने बताया DTC बस रूट संख्या 611 गुरुवार को धौला कुआं से सवारियों को लेकर नारायणा गांव पहुंची थी। सवारियों को उतारने के बाद चालक बस को नारायणा डिपो लेकर जा रहा था। इस दौरान बस में कंडक्टर और मार्शल भी मौजूद थे। इतने में बस अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रही ब्रेजा से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद ब्रेजा कार सबवे के पास किनारे आ गई।

हादसे में 3 घायल

इसके बाद चालक ने कार को दोबारा टकराने से बचाने के लिए स्टेयरिंग मोड़ दिया, जिससे बस सबवे में घुस गई। इससे बस चालक रोहताश, कंडक्टर रमेश और मार्शल गौरव घायल हो गए। वहीं ब्रेजा में सवार जसजोग सिंह और इकनूर सिंह बाल-बाल बच गए।

ये भी पढ़ें: दिल्लीवासियों को 6 फरवरी को मिलेगा नया मेयर, चुनावी एजेंडा हुआ तय

Gargi Santosh

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago