Categories: Delhi

Delhi News: भाभी को बदनाम करने के लिए इंस्टाग्राम पर बनाई फर्जी प्रोफाइल, अश्लील फोटो पोस्ट कर डाला नंबर

Delhi News: कृष्ण नगर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कृष्णा नगर में छोटे से विवाद के बाद बदला लेने के लिए ममेरी ननद ने भाभी की फर्जी प्रोफाइल इंस्टाग्राम पर बना डाली। प्रोफाइल पर अश्लील तस्वीरें साझा करने के साथ ही पीड़िता का मोबाइल नंबर भी डाल दिया। जब पीड़िता के पास अश्लील मैसेज और कॉल आने लगे तो उसे इंस्टाग्राम पर बनी फेक आईडी का पता चला।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके बाद पीड़िता डिप्रेशन में चली गई। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत करने पर केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि अभी ननद को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बदनाम करने की दी थी धमकी

पुलिस ने जानकारी दी है कि 25 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ कृष्णा नगर इलाके में रहती है। लगभग 7 महीने पहले ही उसका विवाह हुआ है। पुलिस को दी जानकारी में पीड़िता ने बताया है कि 5 सितंबर को उसकी बहस पति की ममेरी बहन से हो गई थी। जिसके बाद ममेरी ननद ने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दी। इस बात को महिला ने गंभीरता से नहीं लिया।

डिप्रेशन का हुई शिकार

8 सितंबर को महिला के मोबाइल पर अश्लील मैसेज आने शुरू हो गए। लोग इसे कॉल करके अजीब-अजीब बात बोल रहे थे। जांच करने पर पता चला की उसकी एक फर्जी आईडी बनी हुई है। इसका पता चलने के बाद वह डिप्रेशन का शिकार हो गई। अभी पीड़िता का इलाज चल रहा है।

पीड़िता का ननद पर गया शक

पुलिस से इस मामले की शिकायत की गई। पीड़िता का शक ममेरी ननद पर ही था। जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो महिला का शक सही पाया। ननद के मोबाइल से ही फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनी थी। ननद से पूछताछ की गई। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: तीसरी सूची आज होगी जारी, DU ने छात्रों को दी ये राय

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago