Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeDelhi News: निर्माणाधीन अस्पताल की गिरी दीवार, मलबे में दबकर एक कामगार...

Delhi News:

Delhi News: दिल्ली में एक हादसे का शिकार कुछ मजदूर हो गए। दरअसल निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत के साथ तीन कामगार घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दे यह घटना पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है और जांच चल रही है।

आपको बता दे पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बालाजी एक्शन अस्पताल में नए भवन के तहखाने से बालू निकालने का काम चल रहा है। जिसमें एक मिट्टी की दीवार ढह गई और चार कामगार दब गए। इनमें कमलेश्वरी यादव, मिथुन यादव(21), अमित यादव(22) और अजय कुमार यादव(22) शामिल थे।

कामगारों की हालत में सुधार

बता दे उन सभी को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कमलेश्वरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य तीन खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और कमलेश्वरी के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है। सभी कामगार मादीपुर के ई-ब्लॉक में रह रहे थे।

 

ये भी पढ़े: आरोपी शंकर मिश्रा का कोर्ट में दावा, कहा- महिला ने खुद ही किया था पेशाब

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular