होम / Delhi News : आम केंद्रीय सचिवालय भवन का होगा निर्माण, 107 पेड़ों के प्रत्यारोपण की अनुमति

Delhi News : आम केंद्रीय सचिवालय भवन का होगा निर्माण, 107 पेड़ों के प्रत्यारोपण की अनुमति

• LAST UPDATED : August 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में वृक्षों को वास्तव में बचाने की मंशा देखने को मिल रहा है। दिल्ली में आम केंद्रीय सचिवालय भवन का निर्माण होना है। ऐसे में वृक्षों को बिना नुकसान पहुँचाए भूमि को खाली करना एक बड़ी चुनौती है। वृक्ष नष्ट न हो इस बात को तवज्जो देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम केंद्रीय सचिवालय भवन के निर्माण के लिए भूमि खाली करने के लिए 107 पेड़ों के प्रत्यारोपण की अनुमति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है और 1070 अतिरिक्त पेड़ों के प्रतिपूरक वृक्षारोपण का निर्देश दिया है।

  • दिल्ली सरकार ने अक्टूबर 2020 में एक वृक्ष प्रत्यारोपण नीति को मंजूरी दी थी।

वृक्षों को बचाने की दिल्ली सरकार की नीयत साफ

वृक्षों को बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने अक्टूबर 2020 में एक वृक्ष प्रत्यारोपण नीति लायी थी। जिसके बाद से दिल्ली देश का ‘वृक्ष-प्रत्यारोपण नीति’ लाने वाला पहला राज्य बन गया है।

ये भी पढ़ें – लगे भ्रष्टाचार के आरोप, दस साल में 185 अधिकारी किए गए गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox