Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi News: अब दिल्ली के इस इलाके में नहीं लगेगा जाम, अस्थाई मंडी...

Delhi News:

दिल्ली में अब जाम किसानों की फसल को खराब नहीं कर पाएगा। क्योंकि अब दिल्ली सरकार इससे निपटने के लिए टिकरी इलाके में सेब की एक अस्थाई मंडी बना रही है। जिससे सिर्फ किसानों और व्यापारियों को ही नहीं आम जनता को भी फायदा मिलेगा।

प्रदुषण से भी मिलेगा छुटकारा

इस अस्थाई सेब मंडी के बनने के बाद आजादपुर मंडी और उसके आसपास के इलाकों में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मंडी के बनने के बाद आजादपुर मंडी में आने वाले 300-400 ट्रक बाहरी दिल्ली में ही रुक जाएंगे। जिसकी वजह से दिल्लीवासियों को जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा, साथ ही इससे होने वाले प्रदूषण से भी छुटकारा मिल जाएगा।

नवंबर तक ही दे पाएगी सेवा

हालांकि 11 हजार स्क्वायर फीट में तैयार हो रही ये अस्थाई सेब मंडी सिर्फ नवंबर तक ही सेवा में रह पाएगी। मूल रूप से इस मंडी को प्रदूषण और जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ही बनाया जा रहा है। इसके बनने के बाद दिल्ली- एनसीआर के इलाकों में सेबों की सप्लाई करने के लिए ट्रक की जरूरत नहीं होगी, जिसके कारण जाम की समस्या से दिल्ली को निजात मिल पाएगी।

अधिकारियों को मिले जरूरी दिशा-निर्देश

वहीं आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल अहमद ने सेब मंडी के निर्माण कार्य में सुरक्षा मानको का सख्ती से पालत करने के लिए अधिकारियों को जरूरी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जाम की बहुत समस्या है। इससे बचने के लिए टिकरी में अस्थाई सेब मंडी को बनाने का फैसला लिया गया है। वहीं अब इलाके लोगों को दिन प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: मंकीपॉक्स का तीसरा मामला आया सामने, केरल स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular