Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi: लाल बाग कॉलनी में भीषण आग लगने की खबर, जानिए कितने...

India News(इंडिया न्यूज)Delhi, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। लोनी में एक टेंट की दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। मकान में मौजूद कुछ लोगो ने छत से कुदकर अपनी जान बचाई, तो वहीं दो महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, लोनी बॉडर थाना इलाके में लाल बाग कॉलनी से यह घटना सामने आई है। सतीश नाम के एक टेंट की दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कुछ ही समय में आग विशाल रुप से फैल गई। आग लगते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई और मौके पर दमकल कि टीम मौके पर पहुंच गई।

आग लगते ही आसपास के लोगो ने आग पर काबू पाना चाहा पर आग इतनी लग गई थी कि घटना स्थल में ही दो महिलाओं की मौत हो गई। कुछ 4 से 5 लोग छत से कुदकर अपनी जान बचाई। जांच के दौरान महिलाओं की उम्र का पता चला जिसमें से एक की उम्र 32 की बताई जा रही है, तो वहीं दूसरी की उम्र 55 की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह दुकान लोनी बॉडर थाना इलाके के लाल बाग कॉलनी में स्थित है। बताया जा रहा है कि दुकान के उपर दो मंजिला का मकान था जिसमें भी आग लगने की खबर सामने आई है। दमकल विभाग मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया, लेकिन फिर भी दो महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि आग में झुलसने के कारण दोनों महिलाओं की मौत हो गई।

दमकल विभाग को दी गई जानकारी

आग लगने के तुरंत बाद दमकल विभाग को जानकारी मिली और मौके पर दमकल विभाग के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। उससे पहले आसपास के सभी लोग आग पर काबू पा रहे थे। दमकल विभाग के तुरंत पहुंचने पर ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन फिर भी दो महिलाओं की घटना स्थल पर ही जान चली गई।

 

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular