होम / Delhi News: पुलिस आयुक्त का आदेश- नहीं रोकेगी अवैध निर्माण, दिल्ली पुलिस देगी निकाय को इसकी सूचना

Delhi News: पुलिस आयुक्त का आदेश- नहीं रोकेगी अवैध निर्माण, दिल्ली पुलिस देगी निकाय को इसकी सूचना

• LAST UPDATED : October 27, 2022

Delhi News:

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में अवैध निर्माण को लेकर शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके बाद अब दिल्ली पुलिस अफसरों व कर्मियों की खैर नहीं है। बता दे कि अगर कोई पुलिसकर्मी अवैध निर्माण में लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अवैध निर्माण को लेकर एक आदेश भी जारी किया है। दिल्ली पुलिस का काम किसी कार्य को रोकना व करवाना नहीं है बल्कि संबंधित निकायों को सिर्फ सूचना देना है।

अवैध निर्माण के तौर पर वसूलते रिश्वत 

आपतो बता दे कि दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सूत्रों के अनुसार पुलिस आयुक्त ने प्रॉपर्टी डीलर अमित गुप्ता की हत्या के बाद एक आदेश जारी किया है। दरअसल दिल्ली में अक्सर अवैध निर्माण को लेकर अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ शिकायतें मिलती रहती हैं कि अवैध निर्माण होने की एवज में रिश्वत के तौर पर मोटी रकम वसूलते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस की छवि खराब हो रही है।

पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने जारी किया सकुर्लर

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की ओर से सकुर्लर जारी किया गया है। जिसमें पुराने नियमों को दोहराते हुए कहा गया है कि दिल्ली में सुशासन की अनेक चुनौतियों में से एक अवैध निर्माण की भी है। हालांकि, यह मामला प्राथमिक रूप से नगरपालिका व भूमि नियोजक संस्थाओं के अधिकार क्षेत्र है। राज्य की विधि प्रवर्तन शाखा होने के नाते दिल्ली पुलिस के लिए कुछ प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को सिर्फ उस सूरत में हस्तक्षेप करने का अधिकार है जहां सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना मिले और अतिक्रमण उसके सामने हो रहा हो।

सकुर्लर में कहा गया है कि समय-समय दिल्ली के हर क्षेत्र से पुलिसकर्मियों के अनाचरण की शिकायतें मिलती रहती हैं। इससे पेशेवर पुलिस बल की छवि धूमिल हो रही है।

 

ये भी पढ़े: भारत में नहीं बेचते हैं ऐसे प्रोडक्ट- HUL ने शैम्पू से कैंसर वाले खतरे पर दी सफाई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox