Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi News: तिहाड़ जेल में बंद कैदी ने पैसा कमाने के लिए...

Delhi News:

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जेल में बंद एक कैदी ने पैसा कमाने के चक्कर में 4 मोबाइल निगल गया। डाक्टरों ने आपरेशन कर उसके पेट के अंदर से 2 फोन निकाले हैं। अभी भी पेट में 2 फोन मौजूद हैं। बाकि फोनों को निकालने के लिए जल्द ही दूसरा ऑपरेशन होगा। जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने जानकारी दी कि कैदी की जीबी पंत अस्पताल में इंडोस्कोपी हुई है।

पैसा कमाने के लिए निगले फोन

तिहाड़ जेल पुलिस अधिकारियों से पता चला है कि जेल संख्या-1 में बंद एक कैदी ने जेल अधिकारियों को कहा कि उसे जेल में पैसा कमाने का आइडिया सूझा था। जब वह जेल से बाहर निकला तो उसने 4 छोटे मोबाइल निगल लिए। उसने सोचा कि वह मोबाइल फोनों को अन्य कैदियों को बेच देगा।

पेट में दर्द होने पर अधिकारियों को बताया

कैदी मोबाइल को निगलने के बाद तिहाड़ जेल चला गया। वहां उसकी तलाशी हुई जिसमें कुछ पता नहीं लगा। जेल में पहुंचकर उसने मोबाइल फोनों को बाहर निकालने के लिए अपनी पूरी कोशिश की, मगर मोबाइल फोन नहीं निकले। इसके बाद उसे पेट में दर्द होने लगा। जिसके बाद वह डर गया और उसने जेल अधिकारियों को बताया कि उसके पेट के अंदर चार मोबाइल फोन हैं।

अधिकारियों व डॉक्टरों ने नहीं मानी बात

शुरू में तो जेल अधिकारियों ने उसका खूब मजाक उड़ाया और उसकी बात भी टाल दी। जब कैदी अपनी बात पर अड़ गया तो उसे डीडीयू अस्पताल भेजा गया। हॉस्पिटल में भी डॉक्टरों को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ। यहां से उसे जीबी पंत अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने पहले उसकी इंडोस्कोपी की। जिससे पता लगा कि उसके पेट में मोबाइल फोन मौजूद हैं। फिर ऑपेरशन कर बुधवार उसके पेट से दो मोबाइल निकाले गए। जेल अधिकारियों ने बताया है कि दो अन्य मोबाइलों को निकालने के लिए जल्द ही दूसरा ऑपरेशन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: राजस्थान से लेकर हिमाचल तक लंपी वायरस का कहर, 50 हजार से अधिक पशुओं की हुई मौत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular