Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi News: मुंडका में सीवर साफ करने उतरे सफाइ कर्मी की मौत,...

Delhi News:

नई दिल्ली: मुंडका के लोकनायक पुरम कॉलोनी में शुक्रवार की शाम सीवर की सफाई के दौरान दो लोगों की दम घुटने से मौत की खबर सामने आई है। इनमें से एक कॉलोनी का सफाई कर्मी और दूसरा गार्ड था। मृतकों के नाम रोहित और अशोक था।

अचेत अवस्था में दोनों को बाहर निकाला

रोहित कॉलोनी के अंदर सफाई का काम करता था और अशोक पेशे से गार्ड था। मुंडका पुलिस को शुक्रवार शाम कॉलोनी से सूचना मिली थी कि सीवर की सफाई करने के दौरान दो लोगों के बेहोश हो गए हैं। इसके तुरंत बाद ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने मेन हॉल को चौड़ा किया और दोनों को सीवर से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया।

बिना सुरक्षा उपकरण उतरा सीवर में

स्थानीय लोगों का कहना है कि लोकनायक पुरम कॉलोनी को डीडीए ने बसाया है। कॉलोनी में सीवर से जुड़ी समस्या आ रही थी। इस बात की सूचना डीडीए के अधिकारियों को दी जा रही थी। इसके बाद शुक्रवार को कुछ लोग सीवर की सफाई करने के लिए आए। उन्होंने यहां काम करने वाले रोहित को सीवर में उतरने के लिए मना लिया। जिसके बाद बिना कोई सुरक्षा उपकरण लिए रोहित सीवर में उतर गया।

अशोक रोहित को देखने उतरा था

कुछ देर तक अंदर से जब किसी भी प्रकार की कोई हरकत नहीं हुई तो अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके बाद अशोक रोहित को देखने के लिए अंदर उतरा और वह भी बेहोश हो गया। फिर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मी ने दोनों को सीवर से निकाला। दोनों मृतक इसी इलाके में रहते थे।

ये भी पढ़ें: श्राद्ध आज से शुरू, जानें वृद्धाश्रम में रह रहे इन बुजुर्गों की कहानी

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular