Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi News: 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाकर बचाई एक युवक की जान, 4.25 मिनट में...

Delhi News: 

दिल्ली यातायात पुलिस ने ‘एम्स दिल्ली’ से ओखला के ‘फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट’ तक एक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर केवल 4.25 मिनट में 5.5 किमी की दूरी तय कर एक जीवित हृदय को सफलतापूर्वक हॉस्पिटल पहुंचाया। जिसके बाद फोर्टिस अस्पताल और पूरा देश दिल्ली यातायात पुलिस की सराहना कर रहा है।

एम्स से फोर्टिस अस्पताल पहुंचा हार्ट

मामले में दिल्ली के दक्षिण पूर्व जिला की यातायात पुलिस उपायुक्त श्वेता सिंह चौहान ने बताया कि, फोर्टिस अस्पताल ने पुलिस को सूचित किया कि एक मानव हृदय को एक मरीज में प्रत्यारोपण के लिए एम्स से फोर्टिस अस्पताल ले जाया जाना है, इसके बाद पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाने का फैसला किया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो जारी कर दी जानकारी 

डीसीपी चौहान ने कहा कि “यह एक चुनौतीपूर्ण काम था क्योंकि रिंग रोड, कैप्टन गौर मार्ग, सीवी रमन मार्ग और मथुरा रोड़ पर भारी यातायात होता है, और इन सड़कों का उपयोग यात्रियों द्वारा बड़े पैमाने पर किया जाता है। लेकिन आपातकाल और मानवता को ध्यान में रखते हुए चुनौती स्वीकार की गई और मानव अंगों को ले जाने वाली एम्बुलेंस को ग्रीन कॉरिडोर प्रदान किया गया”।

55 वर्षीय ब्रेन-डेड महिला का था दिल

इस महत्वपूर्ण परिवहन की सुविधा के लिए न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से नई दिल्ली तक एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और अंग को सफलतापूर्वक ले जाया गया। दिल एक 55 वर्षीय ब्रेन-डेड महिला का था, जिसे एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार ने एक 19 वर्षीय लड़के को उनका दिल दान करने का फैसला किया, जो पिछले 1.5 साल से पीड़ित था।

ये भी पढ़ें: नारायणा में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular