Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi News: ट्रैफिक पुलिस ने आज इन मार्गों पर न जाने की...

Delhi News: राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को  कई मार्गों पर न निकलने की सलाह देते हुए एडवाइजरी जारी की है। दिवाली और धनतेरस की खरीदारी की वजह से लोग बाजारों की ओर निकलेंगे, ऐसे में रास्तों पर यातायात का अतिरिक्त दबाव होगा। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने गुरुग्राम रोड समेत अन्य रास्तों पर जाने से बचने को कहा है।

इस रोड पर यात्रा करने से बचें

ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि शनिवार सुबह 9.15 बजे से 10.15 तक गुरुग्राम रोड, धौला कुआं फ्लाईओवर, एसपी मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति, कौटिल्य और अकबर रोड पर यात्रा करने से बचें। जाम न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस अन्य तैयारियों में भी जुटी हुई है।

इस दिन दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा रहा लबां जाम

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिवाली और धनतेरस से पहले शुक्रवार की रात लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा। सिरहौल के दिल्ली-गुरुग्राम की सीमा और नजदीकी इलाके में जाम के कारण लोगों को खासी की समस्या का सामना करना पड़ा।

5-6 घंटे लगा रहा लंबा जाम

दिवाली से पहले हर साल सड़कों पर वाहनों के दबाव की वजह से जाम की स्थिति बनी रही। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर देखने को मिला। ये जाम पांच-छह किलोमीटर लंबा लगा, जिनको समय रहते जाम की जानकारी मिल गई, उन्होंने अपने गंतव्य के लिए वैकल्पिक रास्तों का चुनाव किया

ये भी पढ़ें: धनतेरस के दिन रात में इन जगहों पर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular