Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi News: पूर्वी दिल्ली में दो मंजिला इमारत की छत गिरी, दो...

Delhi News:

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी जिले के जौहरीपुर एक्सटेंशन में शुक्रवार से ही बारिश हो रही है इसी बीच एक दो मंजिला बिल्डिंग की छत गिर गई। इस मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई और दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत नाजुक है। मृतकों लोनी के निवासी हर्षित और मुकेश हैं। गोकुलपुरी थाना पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे

घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने दो लोगों को तुरंत मलबे से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग तक पहुंचाई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दो महिलाओं समेत छह और लोगों को बाहर निकालकर जीटीबी अस्पताल में भर्ती करा दिया। रात के लगभग आठ बजे दो लोगों को मलबे में से निकालकर अस्पताल लेकर गए। वहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

नक्शा बनाने का होता था काम

पुलिस अधिकारियों से पता चला कि इस दो मंजिला इमारत में कारखाना चल रहा था। इस इमारत में नक्शा बनाने का काम किया जाता था। ये दो सगे भाई गंगा विहार निवासी संजय शर्मा और मनोज शर्मा चला रहे हैं। इसके अलावा यहां पर जौहरीपुर निवासी सीमा, गंगा विहार निवासी वर्षा, गंगा विहार निवासी आनंद ठाकुर, सोनिया विहार निवासी चंद्रपाल, लोनी निवासी सूरज और किशनपाल काम करते थे। इन सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। निगम की टीम मलबा हटाने के कार्य में लगी हुई है।

20 साल पुरानी थी इमारत

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने जानकारी दी कि शुक्रवार की सुबह 12:02 बजे जौहरीपुर एक्सटेंशन से इमारत गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे छह लोगों को बाहर निकाला। इससे पहले वहां पर पहले से ही मौजूद लोग दो लोगों को निकाल चुके थे। छानबीन करने पर पता चला कि यहां 40-40 गज के दो इमारत हैं। जिस इमारत में काम किया जा रहा था, उसमें दो मंजिल थी। वहीं, दूसरी इमारत में एक मंजिल है। एक मंजिल वाली इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। ये दोनों ही इमारत 20 साल पुराने हैं। जिस इमारत की छत गिरी है उसकी पहली मंजिल पर काफी ज्यादा सामान रखा हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि ज्यादा भार होने की वजह से ये हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें: 200 करोड़ के घोटाले मामले की जांच में IAS सोनल गोयल नहीं हुई शामिल, जानें पूरा मामला

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular