Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi News: दो महिलाओं ने एक शख्स को बीच रास्ते में रोक...

Delhi News:

नई दिल्ली: द्वारका सेक्टर 23 इलाके से महिला बदमाशों द्वारा एक कंपनी के कर्मचारी से लूटपाट का मामला सामने आया है। लूटपाट के बाद महिलाएं वहां से भाग गईं। पीड़ित ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया जिसके तुरंत बाद महिलाओं का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। महिला के पास से सोने की अंगूठी मिली है। पुलिस महिलाओं से आगे की पूछताछ कर जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

ऐसे की लूटपाट-

पीड़ित का नाम मुनीन खान है और वह पश्चिम विहार में रहता है। मुनीन गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता है। वह 7 अक्तूबर को अपने घर से बाइक पर सवार होकर कार्यालय जा रहा था। जाते समय एमसीडी टोल टैक्स छावला रोड के पास अचानक झाड़ियों दो महिलाएं निकली और उसके सामने आ गई। महिलाओं ने उसे वहां रोक लिया। एक महिला ने उसकी गर्दन पकड़ी और दूसरी ने उसके हाथ से सोने की अंगूठी निकाल ली। काम को अंजाम देने के बाद दोनों महिलाएं वहां से भाग गए। घटना की जानकारी पीड़िता ने पुलिस को जिसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

महिला के पास से अंगूठी बरामद

महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिसकर्मियों ने महिलाओं का पीछा किया। रेवला खानपुर गांव के पास पीड़ित ने महिलाओं की पहचान की, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। गिरफ्तार महिलाएं रेवला खानपुर निवासी प्रवीण और शिल्पा हैं। जांच के दौरान उनके पास से सोने की अंगूठी बरामद की गई।

ये भी पढ़ें: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, हैदराबाद से अभिषेक बोइनपल्ली गिरफ्तार

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular