Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi News:  दिल्ली के आजाद मार्केट में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरी, कई...

Delhi News:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके से एक इमारत ढहने की खबर सामने आई है। इस इमारत के मलबे में 5 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। विभाग ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। विभाग का कहना है कि यह एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग थी। फिलहाल दबे हुए लोगों को मलबे से निकालने का प्रयास जारी है।

बचाव कार्य में हो रही परेशानी

घटना के स्थान पर सकरी गलियां होने की वजह से बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह एक अंडर कंस्ट्रक्शन  3 मंजिला इमारत थी। इस बिल्डिंग में कुछ दिन पहले ही छत बनाई गई थी।

7 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

आसपास के लोगों और बिल्डिंग के मालिक से बात करने पर पता चला है की मलबे के नीचे 6 से 7 लोग दबे हो सकते हैं। लेकिन अफरा तफरी को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि मलबे के नीचे कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: डंपिंग ग्राउंड नहीं हटाना पड़ा महंगा, एनजीटी ने निगम और जीडीए पर लगाया करोड़ों का जुर्माना

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular