होम / Delhi News Update: तीन नाबालिगों को नशे की गोलियां खिलाकर की हैवानियत, दो औरतें ने भी दिया आरोपी का साथ

Delhi News Update: तीन नाबालिगों को नशे की गोलियां खिलाकर की हैवानियत, दो औरतें ने भी दिया आरोपी का साथ

• LAST UPDATED : August 12, 2022

Delhi News Update:

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर हैवानियत की सारी हद पार हुई हैं। एक शख्स ने तीन छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने तीनों को पहले शराब पिलाई उसके बाद उन्हें नशे की गोलियां खिलाकर दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। यह बात पती चली है कि वह उन तीनों को बेचने के लिए चंडीगढ़ लेकर जा रहा था। इस पूरे मामले में दो महिलाओं की भी भूमिका सामने आई है। जिन्होंने आरोपी का इस हैवानियत में पूरा साथ दिया।

ले जा रहा था चंडीगढ़-

आरोपी 10वीं कक्षा की तीन छात्राओं को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बेगमपुर, रोहिणी लेकर गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। छात्राओं को शराब पिलाकर नशे की गोलियां खिलाई फिर उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों छात्राओं को शादी कराने का झांसा देकर उन्हें बेचने के लिए चंडीगढ़ ले जा रहा था। किसी तरह छात्राएं आरोपियों के जंजाल से निकल कर करोलबाग तक पहुंचीं। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने इस मामले दर्ज करके दो महिलाएं ज्योति और रुकसाना व बंगाली लाल शर्मा और संदीप उर्फ सेंकी नामक व्यक्तियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। मुख्य आरोपी प्रकाश उर्फ संजय उर्फ मिंटू को गिरफ्तार करने लिए दिल्ली-NCR  में छापेमारी जारी है।

स्कूल से जा रही थीं मुंबई-

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक छात्रा गोविंदपुरी(15), दूसरी ग्रेटर कैलाश(15) व तीसरी चिराग दिल्ली(14) में रहती हैं। ये तीनों डिफेंस कॉलोनी के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। ये 6 अगस्त को स्कूल से मुंबई जाने के लिए निकली। अपने साथ में कपड़े व दो-दो हजार रुपये लेकर गई थीं। ये तीनों ऑटो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां इनको प्रकाश नाम का शख्स मिला। इन्होंने प्रकाश से मुंबई की ट्रेन के बारे में पूछा। उसने उनसे कहा कि मुंबई आज कोई ट्रेन नहीं जाएगी। उसने कहा कि मुंबई के लिए ट्रेन कल जाएगी। इसके बाद छात्राओं ने कल तक किसी ओयो होटल में रूकने की बात का जिक्र किया तो आरोपी उन्हें अपने बहन के घर ले जाने के बहाने से बेगमपुर ले गया।

नशे की हालत में किया दुष्कर्म-

उस घर में ज्योति, रुकसाना, बंगाली लाल शर्मा व संदीप पहले से ही थे। आरोप लगाया गया है कि यहां पर छात्राओं को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उन्हें नशे की गोलियां खिलाई। फिर आरोपी प्रकाश ने तीनों छात्राओं के साथ बारी-बारी से नशे की हालत में उनके साथ दुष्कर्म किया। 8 अगस्त को वह शादी  का झांसा देकर तीनों को चंडीगढ़ ले जाने की बात बोलकर घर से निकला था। बता दें की वह छात्राओं को बेचने के लिए चंडीगढ़ लेकर जा रहा था। किसी तरह से तीनों बचकर ऑटो से करोल बाग पहुंचीं और फिर पुलिस को सूचना दी।

पहले ही दर्ज थी FIR-

स्कूल से जब छात्राएं घर नहीं लौटी थीं तो उनके परिजनों ने डिफेंस कॉलोनी थाने में शिकायत कर दी थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस छात्राओं की तलाश भी कर रही थी। अब पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो व मानव तस्करी आदि की धाराएं भी प्राथमिकी में जोड़ दी हैं।

दोनों महिलाएं 14 दिन की न्यायिक हिरासत में 

दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जेकर ने जानकारी दी है कि जब आरोपी प्रकाश छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर रहा था तो उस वक्त दो महिलाएं भी वहां कमरे में मौजूद थीं। एसीपी, डिफेंस कॉलोनी, अरुण चौहान की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज पांडेय ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को रेल से यात्रा करने वाले लोग हो जाएं सावधान, रेलवे ने संचालन में किए ये बदलाव..  

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox