होम / Delhi News: पत्नी पर फब्तियां कस रहे थे मनचले, पति ने रोका तो लात-घूसों से कर दी पिटाई

Delhi News: पत्नी पर फब्तियां कस रहे थे मनचले, पति ने रोका तो लात-घूसों से कर दी पिटाई

• LAST UPDATED : August 21, 2022

Delhi News:

नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार इलाके से रात में मंदिर से लौट रहे एक दंपति के साथ मनचलों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। मनचले पत्नी के ऊपर फब्तियां कस रहे थे, जिसके बाद पति ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने युवक को लात-घूसों से जमकर पीटा। इस दौरान पत्‍नी ने भी अपने पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं युवक को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

विरोध करने पर लात-घूसों से पीटा

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक अपने परिवार के साथ विवेक विहार थाना क्षेत्र की झिलमिल कॉलोनी में रहता है। शिकायत में युवक ने बताया कि वह रात में पत्‍नी के साथ विश्वकर्मा नगर स्थित हनुमान मंदिर गया था। वहां से रात करीब 10:45 बजे घर वापस लौटते समय मंदिर से थोड़ी दूरी पर चार लड़के खड़े थे। ये लड़के उसकी पत्नी को देख कर फब्तियां कसने लगे। उसने जब इसका विरोध किया तो उन लड़कों ने उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया और जब उसकी पत्‍नी बचाने आई तो उसको भी धक्‍का देकर गिरा दिया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

एक युवक की हुई पहचान

मामले में विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि, पीड़ित ने चारों आरोपियों में से एक की पहचान कर ली है। वह युवक पीड़ित की ही कॉलोनी में रहता है। उसने पहले भी कई बार पीछा करने की कोशिश की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: भगवंत मान करेंगे सीएम केजरीवाल से मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox