Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi News: कम हुआ यमुना का जलस्तर, वापिस पटरी पर लौट रही...

Delhi News:

नई दिल्ली: यमुना का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे आ गया है। जिसके बाद खादर में बसे लोगों ने चैन की सांस ली है। पिछले सप्ताह यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। जिसके बाद प्रशासन ने लोगों को सामुदायिक केंद्रों, स्कूलों और सड़क किनारे टेंट में रखा। लेकिन, अब जलस्तर नीचे होने के बाद से लोग वापस लौटने लगे हैं।

लोगों का हुआ भारी नुकसान

हालांकि पानी में लोगों का सामान बह भी गया। जिसके कारण लोगों के चहरे उतरे हुए हैं। इसके साथ ही सब्जी की फसलों और नर्सरी में लगे पौधों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। यहां रहने वाले स्थानीय निवासी सब्जियां उगाकर आजीविका चलाते हैं। लेकिन पानी होने की वजह से फिलहाल लोग फसल नहीं लगा सकते।

खतरे के निशान से ऊपर थी यमुना

वहीं जिला प्रशासन के मुताबिक बीते शनिवार को यमुना का जलस्तर 203 मीटर रहा। वहीं 204.50 मीटर तक जलस्तर पहुंचने पर चेतावनी जारी की जाती है और खतरे का निशान 205.33 है, लेकिन पिछले 13 अगस्त को यमुना का जलस्तर 205.88 मीटर को पार कर गया था।

ये भी पढ़ें: पत्नी पर फब्तियां कस रहे थे मनचले, पति ने रोका तो लात-घूसों से कर दी पिटाई

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular