होम / Delhi News: विनोद की काबीलियत देख चौक जाएंगे आप, हाथ के अलावा नाक से भी करते हैं टाइपिंग

Delhi News: विनोद की काबीलियत देख चौक जाएंगे आप, हाथ के अलावा नाक से भी करते हैं टाइपिंग

• LAST UPDATED : December 12, 2022
Delhi News:

Delhi News: हमारे देश में ऐसे महान लोगों की कमी नहीं है, जिन्होंने कभी भी अपने जीवन के संघर्षों को अपने लक्ष्य में रुकावट नहीं बनने दिया। इस खबर के माध्यम से आज हम आपको दिल्ली में रहने वाले विनोद चौधरी से मिलवाने जा रहें हैं जो टाइपिंग में महारत हासिल करने वाले के नाम से जाने जाते हैं।

इसलिए जाने जाते विनोद

दरअसल विनोद एक आंख पर पट्टी बांधकर, मुंह में पेन रखकर और अनेकों अंदाज में टाइपिंग कर लेते हैं। जिसमें इन्होनें महारत हासिल की है। इसके अलावा विनोद टेनिस बॉल को 1 मिनट में 200 से ज्यादा बार उछालने की विधि भी जानते हैं। इस अनोखे अंदाज और कारनामे के चलते विनोद ने अब तक 9 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और 1 इंडिया बुक रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

विनोद ने बनाए ये अनोखे रिकॉर्ड

बता दें कि गोली की रफ्तार से टाइपिंग और टेनिस बॉल कारनामे के चलते विनोद ने अनेक रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। जैसे 2021 में 1 मिनट में सर्वाधिक 258 बार टेनिस बॉल को उछालना। 2019 में एक उंगली से पूरे अंग्रेजी वर्णमाला को 29.53 सेकंड में टाइप करना। 2016 में आंखों पर पट्टी बांधकर 6.7 सेकेंड में पूरी अंग्रेजी वर्णमाला को टाइप करना और 2014 में पूरे अंग्रेजी वर्णमाला को 46.30 सेकंड में नाक से टाइप करना।

ये भी पढ़ें: दिल्ली समेत इन शहरों में आज इस भाव बिक रहा अंडा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox