Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi News: न्यू अशोक नगर में पाइप गन फटने से किशोर झुलसा,...

Delhi News:

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सोमवार शाम बम ब्लास्ट की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में एक 16 वर्षीय किशोर के जख्मी होने की सूचना मिली। जिसे तुरंत पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पाइप गन में बारूद भरते वक्त हुआ हादसा

लोकल पुलिस के अलावा बम निरोधक दस्ते को हादसे की सूचना दी गई। जिसमें छानबीन के बाद पता चला कि किशोर जानवरों और बंदरों को डराने के लिए कहीं से पाइप गन (लोहे की पाइप की नाल) ले आया था। जिसमें बारूद भरते हुए अचानक धमाका हो गया और हादसे में पाइप गन फट गई जिससे किशोर झुलस गया। किशोर की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहींन्यू अशोक नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

30 से 40 फीसदी झुलसा था किशोर

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम को सी-ब्लॉक, न्यू अशोक नगर में धमाके की सूचना मिली। लोगों ने एक के बाद एक तीन कॉल कर दीं। कॉलर ने एक लड़के के घायल होने की भी खबर दी। सूचना मिलने के बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंची। तब तक 16 वर्षीय किशोर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। वह 30 से 40 फीसदी झुलसा था। उसके हाथों के अलावा चेहरे व शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें थीं।

मौके से इकट्ठा किए गए सैंपल 

घटना स्थल पर छानबीन के दौरान पुलिस टीम को एक पाइप गन के टुकड़े बरामद हुए। क्राइम टीम के अलावा बाद में एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। मौके से सैंपल इकट्ठा किए गए। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पाइप गन में भरने के लिए बारूद कहां से आया। इसके अलावा पाइप गन कहां से और किस लिये मंगाई गई।

बंदरों को भगाने के लिए मंगवाई थी पाईप गन

सूत्रों की मानें तो दीपावली के आसपास अक्सर बच्चे इस तरह की पाइप गन बनाकर उसमें बारूद भरकर पटाखे फोड़ते हैं। जिससे तेज आवाज तो होती ही है साथ ही प्रदूषण भी ज्यादा होता है। शायद किशोर भी ऐसा ही कुछ कर रहा था। बच्चे के परिजनों से पता चला है कि कि किशोर ने जानवरों व बंदरों को भगाने के लिए पाइप गन मंगवाई थी।

ये भी पढ़ें: भारी छूट पर मिल रहे iPhone 11 और 12 mini, एक्सचेंज ऑफर पर भी ऑफर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular