Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Nursery Admission 2024: नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट आज, ये डाक्यूमेंट्स...

Delhi Nursery Admission 2024: नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट आज, ये डाक्यूमेंट्स रखें तैयार

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Nursery Admission 2024: राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए नर्सरी से पहली कक्षा तक दाखिले के लिए सूची आज जारी हो सकती है। सूची में नाम आने पर अभिभावक अपने बच्चे का नामांकन करा सकेंगे। प्रवेश सूची जारी होने के साथ ही प्रतीक्षा सूची भी जारी की जाएगी। आइए जानते हैं लिस्ट में आपका नाम आने पर किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

दूसरी लिस्ट 29 जनवरी को जारी हो सकता है

माता-पिता अपने बच्चे का नाम स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर पोस्ट की गई सूची में देख सकेंगे। इसके अलावा उन्हें फोन या एसएमएस के जरिए भी सूचित किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों में हेल्पडेस्क भी स्थापित किए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की समस्या होने पर अभिभावकों को मदद मिल सके। आपको बता दें कि पहली लिस्ट के दाखिले 22 जनवरी तक होंगे। इसके बाद दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। जो 29 जनवरी को जारी हो सकता है। अगर अभिभावकों को एडमिशन को लेकर किसी तरह की दिक्कत आ रही है या कोई परेशानी है तो वे शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel।nic।in की मदद ले सकते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया इस प्रकार है (Delhi Nursery Admission 2024)

13 से 22 जनवरी के बीच अभिभावकों की सूची संबंधी समस्या का समाधान किया जाएगा।
चयनित बच्चों की दूसरी सूची 29 जनवरी को जारी की जायेगी।
अभिभावकों की सूची से संबंधित समस्या का समाधान 31 जनवरी से 6 फरवरी के बीच किया जाएगा।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • बच्चे और मां की पासपोर्ट आकार की तस्वीरें।
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड।
  • अभिभावक के नाम पर जारी राशन कार्ड या स्मार्ट कार्ड।
  • बच्चे या माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र।
  • माता-पिता का मतदाता पहचान पत्र।
  • माता-पिता के नाम पर बिजली/टेलीफोन/पानी का बिल या पासपोर्ट।
  • माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular