Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiDelhi: वाराणसी की तर्ज पर अब दिल्ली में भी रोज होगी यमुना...

Delhi: वाराणसी की तर्ज पर अब दिल्ली में भी रोज होगी यमुना आरती, वासुदेव घाट बनकर तैयार

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi: दिल्ली में श्रद्धालुओं के लिए एक गुड न्यूज़ आई है। बता दे कि दिल्ली में अब से दो महीने से भी कम समय में, दिल्ली में श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन यमुना की पूजा करने के लिए एक जगह होगी।

प्रतिदिन होगी यमुना आरती (Delhi)

यमुना के किनारे वासुदेव घाट पूरा होने वाला है। तैयार होने पर वाराणसी में गंगा आरती की तर्ज पर घाट पर प्रतिदिन यमुना आरती का आयोजन किया जाएगा। यह परियोजना दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा की जा रही है और इसमें एक घाट, एक पैदल मार्ग, एक स्नान स्थल और मंडप जैसी संरचनाएं और छतरियां शामिल हैं।

कैसा होगा वासुदेव घाट

वासुदेव घाट का विकास नदी के दोनों ओर यमुना बाढ़ क्षेत्र की बहाली का एक हिस्सा है। एक अधिकारी ने कहा,”जिस तरह से नदी के किनारे यमुना वाटिका, बांसेरा और असिता को विकसित किया गया है, वासुदेव घाट भी उसी तरह से बनाया जा रहा है। उत्तर में सेतु से दक्षिण में निगमबोध घाट तक विकसित किया जा रहा है। नए घाट में नदी की ओर नीचे जाने के लिए सीढ़ियां होंगी जहां लोग बैठ कर नदी को देख सकेंगे। घाट का रिवरफ्रंट करीब 150 मीटर लंबा होगा।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular