होम / दिल्ली : थाना खजूरी खास इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने पर हड़कंप ; मामले में पुलिस ने दिया यह बयान

दिल्ली : थाना खजूरी खास इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने पर हड़कंप ; मामले में पुलिस ने दिया यह बयान

• LAST UPDATED : September 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : राजधानी दिल्ली कि खजूरी खास थाना क्षेत्र के गली नंबर 17बी, मकान नं. 201 में बिस्तर पर एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है । मृतका की पहचान द्रौपदी (35) पत्नी सुनील के रूप में हुई है। सामने आई जानकारी कि अनुसार, जिस कमरे में महिला का शव मिला है, उसमें चारों तरफ खून के धब्बे हैं। बताया जा रहा द्रौपदी की यह दूसरी शादी थी। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतका क़े मौत क़े बाद फरार हुआ पति

इस घटना क़े संदर्भ में मृतका की बेटी ने जानकारी दी है कि उसका सौतेला पिता सुनील शनिवार से अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फरार है। वहीं, स्थानीय पूछताछ में जानकारी मिली कि सुनील और द्रौपदी लगभग हर दिन एक-दूसरे से लड़ते थे। उन्हें आखिरी बार उनकी बेटी ने शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे जीवित देखा था। मकान मालिक की मौजूदगी में बंद कमरे को खोला गया तो शव निकला। मृतका के माथे पर चोट थी और गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। सामने आई रिपोर्ट क़े मुताबिक, द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव से हुई थी। पहली शादी से उसके 4 बच्चे थे। उसमें से एक लड़की द्रौपदी के साथ रहती है। बाकी 3 बच्चे बिहार के मधेपुरा में ज्योतिष यादव के साथ रहते हैं। वह पिछले सात साल से अपने दूसरे पति सुनील के साथ रह रही थी। सुनील द्वारा उनकी कोई संतान नहीं है।

पुलिस ने मामले में कही यह बात

इस मामले में उत्तर पूर्वी पुलिस उप आयुक्त जॉय टिर्की ने जानकारी दी है कि कल रात 8 बजे के करीब पुलिस को एक महिला की हत्या के संबंध में कॉल आई थी जिसमें बताया गया कि घर के अंदर बेड के नीचे एक 35 साल की महिला द्रौपदी का शव मिला है। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि वे उसके सौतेला पिता सुनील के साथ रहते थे, जो घटना के बाद से गायब है। पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा रहता था। मामला दर्ज़ करके जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, हाल ही में उसके दूसरे पति सुनील को शक हुआ कि उसके किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध हैं। इस मुद्दे पर दंपती में अक्सर बहस होती थी। फिलहाल पुलिस मामले जांच में जुटी है। सुनील का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो मुख्य संदिग्ध है। सुनील राजमिस्त्री का काम करता था और फरार है।

also read ; सत्र छोटा लेकिन समय के हिसाब से बड़ा, यह रोने-धोने का टाइम नहीं ‘; लोकसभा में अपने सम्बोधन से पीएम मोदी ने साधा विपक्ष पर निशाना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox