Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi: दिल्ली में धरा गया पन्नू का गुर्गा, देश के खिलाफ बोलने...

Delhi: दिल्ली में धरा गया पन्नू का गुर्गा, देश के खिलाफ बोलने वालों पर तगड़ा एक्शन

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi: दिल्ली पुलिस ने खालिस्तान आतंकी गुरपतवंत पन्नू के गुर्गे मलख सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मलख सिंह ने दिल्ली, गुरुग्राम, हरियाणा समेत कई इलाकों में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मलख सिंह को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। वह लगातार पन्नू के संपर्क में था। उनके निर्देश पर उन्होंने दिल्ली, गुरुग्राम समेत कई जगहों पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। उत्तरी दिल्ली के फ्लाईओवर पर खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी नारे लिखे थे। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की थी।

गुरपतवंत सिंह पन्नू कौन है?

पन्नू का जन्म पंजाब में हुआ था। उसके पिता पंजाब में काम करते थे। उसका एक भाई भी है, जो देश के बाहर रहता है। गुरपतवंत के माता-पिता मर चुके हैं। पन्नू विदेश में रहता है। वह कभी कनाडा तो कभी अमेरिका में रहते हैं। भारत में बाहर से आतंकी हमले करने की धमकी,कनाडा में बसे हिंदुओं को धमकाना ये सब वो खुलेआम करता है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular