Tuesday, July 9, 2024
HomeCrimeDelhi Pitbul: महिला को नोंचता रहा पिटबुल, लोग मजे लेकर देखते रहे

महिला को नोंचता रहा पिटबुल, लोग मजे लेकर देखते रहे

India News(इंडिया न्यूज़) : राजधानी दिल्ली में कुत्तों के हमले करने के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके की गली नंबर 14 का है। बताया जा रहा यहाँ रहने वाली एक महिला पर पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। हमले के समय कुत्तें ने महिला को कई जगह काटा।

पिटबुल ने महिला को नोंचा

सामने आ रही जानकारी के अनुसार, पिटबुल डॉग के काटे जाने से घायल हुई महिला की पहचान रिया देवी के रूप में हुई है। बता दें, पिटबुल ने महिला को कई जगहों पर नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना के बाद महिला ने आपबीती सुनाई है। महिला ने कहा है कि पिटबुल डॉग हर रोज उनके दरवाजे पर ही शौच करता है। जिससे घर के सामने गंदगी फैल जाती है। इस बात को लेकर वो काफी परेशान थीं।

पड़ोसी पर महिला का आरोप

पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, रिया ने यह आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार की सुबह (3 नवंबर) रिया के घर के आगे पिटबुल डॉग को उसका मालिक शौच कराने लगा। उन्होंने अपने सीसीटीवी में पिटबुल को शौच करवाते हुए देखा तो इसका उन्होंने विरोध किया। उन्होंने पड़ोसी से कहा कि पिटबुल को मेरे घर के आगे शौच न कराएं। उनकी यह बात पड़ोसी को बुरी लगी। उन्होंने महिला के साथ झगड़ा किया। महिला का इस मामले में आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी ने महिला को डराने के लिए पिटबुल डॉग को महिला के उपर ही छोड़ दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला के शरीर पर पिटबुल डॉग ने करीब पांच जगह पर काटा।

ALSO READ : एल्विश यादव पर केस दर्ज करने वाले थाना प्रभारी नपे, वजह भी सामने आई

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular