Delhi

नांगलोई में हुए बवाल पर एक्टिव हुई दिल्ली पुलिस, 200 से अधिक लोगों से पूछताछ, गिरफ्तारी पर अब भी उठ रहे सवाल

India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली के नांगलोई इलाके में ताजिया जुलूस के दौरान हुए हिंसा के मामले में अब दिल्ली पुलिस एक्टिव होती हुई नजर आ रही है। जहां दिल्ली पुलिस सीसीटीवी कैमरों और वीडियो फुटेज की मदद से कई लोगों की पहचान कर ली है। जिसके बाद से खबर ये सामने आ रही है कि, दिल्ली पुलिस अभी तक इस मामले में 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जिसकी जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि, इस मामले में पहचान किए गए दो सौ लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस ने तेज की जांच

दिल्ली पुलिस फरार लोगों की धरपकड़ के लिए तैयार बैठी है। बता दें कि, शनिवार को मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकालने के दौरान लोगों ने सूरजमल स्टेडियम जाने से रोके जाने के बाद बवाल किया था। जिसके बाद उपद्रवियों ने सड़क पर चल रहे वाहनों पर पथराव किया था। साथ ही पुलिसकर्मियों पर पथराव और हत्या की कोशिश भी की थी। हलाकि नांगलोई थाना पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस ने अबतक 400 आरोपियों की करी पहचान

इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, पुलिस सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे और दर्जनों वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है। जिन्होंने घटना के दौरान पथराव और घातक हथियार लेकर हंगामा किया था। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, पुलिस ने ऐसे चार सौ लोगों की पहचान कर ली है। जिसमें से अब तक दो सौ लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इन लोगों से घटनास्थल पर मौजूदगी को लेकर पूछताछ की गई है। जिसके बारे में बताया जा रहा है कि, अमन विहार, प्रेम नगर और किराड़ी के रहने वाले करीब दो सौ लोग अब भी फरार हैं। जिनके परिवार वालों से संपर्क कर पुलिस उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

also read ; DTC बसों में लगे पैनिक बटन के ऑडिट में मिलीं अनियमितताएं, ACB की रिपोर्ट में खुलासा

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago