होम / Delhi Police Constable: 2 साल तक छुपाए राज, लेकिन साथ काम करने वाला महिला सिपाही का हत्यारा गिरफ्तार; जानें पुरा मामला

Delhi Police Constable: 2 साल तक छुपाए राज, लेकिन साथ काम करने वाला महिला सिपाही का हत्यारा गिरफ्तार; जानें पुरा मामला

• LAST UPDATED : October 1, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Police Constable: देश की राजधानी दिल्ली में एक आपराधिक घटना से जुड़ी चौंकाने वाली खबर आ रही है। खबर यह है कि दिल्ली पुलिस दावा करती रही है कि हम राजधानी के लोगों की सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं, लेकिन इसके उलट दिल्ली पुलिस की जांच टीम ने अपने ही एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। महिला कांस्टेबल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के आरोपी हेड कांस्टेबल को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला कांस्टेबल की दर्दनाक हत्या

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ने साल 2021 में एक महिला कांस्टेबल की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद महिला कांस्टेबल के शव को आरोपी ने नाले में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 2 साल बाद मृतक के कंकाल बरामद किए। महिला कांस्टेबल आरोपी पर शादी के लिए दबाव बना रहे थे। लेकिन जानकारी के मुताबिक आरोपी विवाहित था।

2 साल का है राज 

दिल्ली पुलिस के आरोपी हेड कांस्टेबल का नाम सुरेंद्र है। वहीं मृतक महिला कांस्टेबल का नाम रुचिका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अक्सर कॉल गर्ल्स को दिल्ली के बाहर दूसरे शहरों में ले जाता था और रुचिका के कुछ दस्तावेज वहां छोड़ देता था, जिससे पुलिस को लगा कि वह अपनी मर्जी से गई है और परिवार के पास वापस नहीं लौटना चाहती। आपको बता दें कि 8 सितंबर 2021 को रुचिका अलीपुर पहुंची और सुरेंद्र से उसके घर का पता पूछने लगी। शादीशुदा होने के कारण सुरेंद्र नहीं चाहता था कि उसकी प्रेमिका यानी महिला कांस्टेबल उसके घर तक पहुंचे। राज खुलने के डर से वह रुचिका को घुमाने के बहाने अपनी कार में बैठाकर यमुना किनारे ले गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़े:Best Food In Karol Bagh: दिल्ली के करोलबाग में फेमस है खाने की यह जगहें, जानें किस खानें का उठा सकते है लुत्फ

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox