Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Police Constable: SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 नवंबर से,...

Delhi Police Constable: SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 नवंबर से, देखें परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Police Constable: एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा 14 नवंबर 2023 से शुरू होगी। परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए।

14 नवंबर से भर्ती परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए परीक्षा 14 नवंबर 2023 से आयोजित की जाएगी। इस रिक्ति के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एसएससी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा विवरण देख सकते हैं। SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसके लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया था।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में अधिकतम प्रश्न सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से होंगे। इस विषय से 50 प्रश्न पूछे जायेंगे। इसके अलावा रीजनिंग सेक्शन से 25 प्रश्न होंगे। न्यूमेरिकल एबिलिटी से 15 प्रश्न और कंप्यूटर फंडामेंटल से 10 प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग के रूप में 0.25 अंक काटे जाते हैं। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी विषय में होगी।

3 दिसंबर तक जारी रहेंगी परीक्षा

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 नवंबर 2023 से आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं 3 दिसंबर 2023 तक जारी रहेंगी। इस परीक्षा की तारीख और परीक्षा शिफ्ट का विवरण वेबसाइट पर जारी किया गया है। यह परीक्षा SSC द्वारा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए कांस्टेबल के 7500 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने से पहले परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम के बारे में पता होना चाहिए।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular