होम / Delhi Police: चाइनीज मांझा का शिकार हुआ दिल्ली का पुलिस कांस्टेबल मुश्किल से बची जान, जानिए पुरा मामला

Delhi Police: चाइनीज मांझा का शिकार हुआ दिल्ली का पुलिस कांस्टेबल मुश्किल से बची जान, जानिए पुरा मामला

• LAST UPDATED : August 17, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) Delhi Police: दिल्ली पुलिस की तरफ से लाख सख्ती के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में चाइनीज मांझे की बिक्री और खरीद पर रोक नहीं लग पाई है। इसके खतरनाक नतीजे आए दिन सडक़ पर आने जाने वालों को भुगतने पड़ते हैं। इस बार 15 अगस्त की रात इस मांझे का शिकार दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल हो गया। वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। जब वह साउथ वेस्ट दिल्ली के पालम फ्लाई ओवर पर पहुंचा तो उसका गला चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। इससे उसका गला गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान समय रहते बाइक रोकने के कारण उनकी जान बच गई। मांझा कितना खतरनाक था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस दौरान मांझे की चपेट में आई उनकी वर्दी का हिस्सा भी इस तरह से कट गया जैसे किसी ब्लेड से हमला किया गया हो।

इधर हादसे के बाद पुलिसकर्मी ने एक वीडियो जारी कर अपने जख्म की गहराई को दिखाते हुए लोगों से अपील की है कि वह चाइनीज मांझे का न उपयोग करें और न ही उपयोग करने वाले का सहयोग करें। यहां तक कि इस पर रोक लगाने के लिए इसे बेचने वालों की शिकायत पुलिस से करें, ताकि इससे लोगों की जान बच सके।

चीनी मांझा नहीं तो क्या करें

चीनी मांझे में 5 तरह के रसायनों और कई धातुओं का इस्तेमाल होता है। इसे नायलॉन के धागे में बनाया जाता है। ज्यादातर लोग मांझा ऐसा चाहते हैं जो धारदार हो। समस्या यह है कॉटन वाली डोर (सद्दी) को मजबूत करने के चक्कर में उसकी मोटाई बढ़ा दी जाती है। बाजार में 1 से लेकर 12 नंबर की सद्दी मिलती है। 3 तार वाली सद्दी सेफ होती है लेकिन लोग मोटा और मजबूत धागा मांगते हैं। यही वजह है कि सद्दी की जगह लोग चीनी मांझे की डिमांड करते हैं।- होना यह चाहिए कि सभी लोग सूती डोर का इस्तेमाल करें। चीनी जानलेवा मांझा मिले ही न। लोग जागरूक हों और चीनी मांझे का विकल्प चुनें।

इसे भी पढ़े:Chandrayaan-3: चंद्रमा की सतह से अब केवल 150 किमी दूर चंद्रयान-3, इस दिन होगी  सॉफ्ट लैंडिंग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox