होम / दिल्ली पुलिस की डकैतों से मुठभेड़ में दो घायल, एक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की डकैतों से मुठभेड़ में दो घायल, एक गिरफ्तार

• LAST UPDATED : June 12, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Delhi Encounter news): दिल्ली के यमुना खादर इलाके में गत रात तलाशी अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाश घायल हो गए और एक को पुलिस ने पकड़ लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इनके कब्जे से एक 9 एमएम की पिस्टल, 2 जिंदा राउंड और एक सीएमपी, 2 जिंदा राउंड बरामद किए हैं। इसके साथ ही कुल 25 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की है। पुलिस ने यमुना खादर इलाके में डकैतों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सर्च आॅपरेशन शुरू किया।

ये भी पढ़ें : दिल्ली रोहिणी ब्रह्म शक्ति अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, एक मरीज की मौत, एक डॉक्टर घायल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox