Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi Police Raid On PFI: कई इलाकों में धारा 144 लागू, जामिया...

Delhi Police Raid On PFI: 

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर छापा मारने के बाद कई इलाकों में धरने प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।

हो सकती है बड़ी साजिश

प्रशासन और पुलिस को ये संदेह है कि धरना प्रदर्शन की आड़ में बड़ी साजिश रची जा सकती है। दिल्ली में दक्षिण पूर्वी दिल्ली में इसे लेकर खासतौर पर एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

अगले 60 दिनों धरने प्रदर्शनों पर रोक

बता दें कि एडवाइजरी में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्विद्यालय के आस पास के जगहों पर अगले 60 दिनों तक मशाल और कैंडल मार्च जैसे प्रदर्शनों पर रोक लगाई गई है। इन इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है और न मानने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी छात्रों को सख्त चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली नगर निगम ने चलाया अभियान, 257 निर्माण स्थलों पर मिला मच्छरों का प्रजनन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular