होम / महिला हवाई यात्री के गुम हुए ब्रेसलेट की शिकायत मिलने पर पुलिस ने ढ़ूढ़ कर लौटाया

महिला हवाई यात्री के गुम हुए ब्रेसलेट की शिकायत मिलने पर पुलिस ने ढ़ूढ़ कर लौटाया

• LAST UPDATED : June 3, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री के तकरीबन 10 लाख की कीमत के हीरे का ब्रेसलेट खो गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन आईजीआई एयरपोर्ट से की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए उक्त हीरे का ब्रेसलेट खोजकर महिला को लौटा दिया। पुलिस के इस कार्य का महिला सहित वहां के उपस्थित लोगों ने काफी प्रशंसा किया।

महिला यात्री ने कोलकाता से दिल्ली के लिए की थी सफर

मिली जानकारी के अनुसार 30 मई को जीके-2 की साक्षी लोहानी नाम की एक महिला यात्री विस्तारा फ्लाइट से कोलकाता से आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली उतरी और वह अपने घर चली गई। उक्त महिला यात्री को अगले दिन होश आया कि उसकी कलाई से उसका डायमंड का ब्रेसलेट गायब है। उसने तुरंत पुलिस स्टेशन आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची और अपना ब्रेसलेट खोने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद ब्रेसलेट का पता लगाने का काम एएसआई लातूर सिंह और हेड कॉन्स्टेबल को सौंपा गया।

लापरवाही की वजह से डायमंड ब्रेसलेट कन्वेयर बेल्ट पर गिरा था

पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया, जिसमें यह दिखाई दिया कि यात्री आईजीआई हवाई अड्डे के टी3 टर्मिनल पर अपना सामान उठा रही है। उस समय लापरवाही की वजह से डायमंड ब्रेसलेट कन्वेयर बेल्ट पर गिर गया। इसके बाद पूरे कन्वेयर बेल्ट नंबर 1 की तलाशी की गई तो लापता हीरे का ब्रेसलेट मिल गया। इसके बाद उक्त ब्रेसलेट को महिला यात्री को सौंप दिया गया।

Also Read : आंतकी संगठन ने रेल रोकने की दी धमकी, पुलिस प्रशासन रही अलर्ट

Also Read : अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने के लिए दिल्ली में स्मृति ईरानी हो सकती है भाजपा का चेहरा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox