Delhi

Delhi police traffic advisory: दिल्ली में जी-20 को लेकर इस हफ्ते होगी आखिरी रिहर्सल, जानें किन सड़कों पर जाना पड़ सकता है भारी

India News(इंडिया न्यूज़) Delhi police traffic advisory: दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट की तैयारी जारी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ‘कारकेड’ रिहर्सल करने जा रही है। इस प्रैक्टिस में विभिन्न बिंदुओं से प्रगति मैदान तक जाने वाले वाहनों का एक काफिला शामिल होगा। ऐसे में दिल्ली में आज ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। दुनियाभर के नेता जब दिल्ली में रहेंगे तब सभी इंतजाम कड़ी रहें, इसलिए इस वीकेंड फुल ड्रेस रिहर्सल किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दिया है।

इन रास्तों से बचकर निकलें

दिल्ली पुलिस के अनुसार सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, बाराखंभा सहित कई सड़कों पर ट्रैफिक नियम लागू किए जाएंगे। इसके साथ ही जनपथ-कर्तव्य पथ, विवेकानंद मार्ग, लोधी रोड फ्लाईओवर के नीचे, शांति वन चौक, जोसेफ टीटो मार्ग-सिरी फोर्ट रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड-लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड और सलीम गढ़ बाईपास पर कुछ देर के लिए आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। दिल्ली के कुछ इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है बता दे कि विदेशी मेहमान जिन होटलों में रूकेंगे, वह दक्षिण दिल्ली, एयरोसिटी, दक्षिण-पश्चिम और नई दिल्ली में हैं। इन सभी होटलों से सुबह के समय गाड़ियों के यात्रियों का दल निकलेंगे, जिसके चलते इन रास्तों से गुजरने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा।

ट्रैफिक रहेगी प्रभावित

कुछ रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, सत्य मार्ग, यशवंत पैलेस, शांतिपथ, विंडसर प्लेस, जनपथ, टॉलस्टॉय मार्ग, बारखंभा, विवेकानंद मार्ग, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, सरदार पटेल मार्ग-कौटिल्य मार्ग, 11 मूर्ति, तीन मूर्ति, लोधी कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे, मान सिंह रोड, सी-हेक्सागन, जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, भैरो रोड, महात्मा गांधी मार्ग, राजघाट चौक, शेरशाह रोड, आईपी फ्लाईओवर, शांति वन चौक, सलीमगढ़ बाईपास आदि मार्ग प्रभावित रहेंगे।

इसे भी पढ़े:G20 2023 Guest Security: G20 में आ रहे मेहमानों की सुरक्षा में खर्च किये 340 करोड़ रुपये, हर गतिविधि पर होगी नजर

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago