होम / SSC Delhi Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस करेगी 600 से अधिक पदों पर भर्ती, एसएससी ने जारी किया नोटिस

SSC Delhi Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस करेगी 600 से अधिक पदों पर भर्ती, एसएससी ने जारी किया नोटिस

• LAST UPDATED : July 7, 2022

SSC Delhi Recruitment 2022:

8 जुलाई को कांस्टेबल पद के लिए एसएससी ने नोटिस जारी कर अधिसूचना जारी करने की घोषणा की है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना 2022 की तारीख की घोषणा हो चुकी है। कांस्टेबल (ड्राइवर) / हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ / टीपीओ)  के लिए एसएससी 8 जुलाई, 2022 को दिल्ली पुलिस भर्ती अधिसूचना जारी करेगा। सरकारी नौकरी पाने वाले उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने का इंतजार रहे हैं क्योंकि एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2022 के अनुसार इसे 26 जून के बाद रिलीज होना निर्धारित हुआ था। एक नोटिस जारी कर एसएससी ने 8 जुलाई को कांस्टेबल पद के लिए अधिसूचना जारी करने की जानकारी दी। एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती अधिसूचना आधिकारिक एसएससी वेबसाइट- ssc.nic.in पर उपलब्ध होगी।

एसएससी ने आधिकारिक अधिसूचना के जरिए कहा, ‘उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि निम्नलिखित परीक्षाओं की सूचनाओं को प्रशासनिक कारणों से पुनर्निर्धारित किया जा रहा है, अब इसे 08.07.2022 को प्रकाशित किया जाएगा:

कांस्टेबल (चालक): दिल्ली पुलिस परीक्षा में पुरुष- 2022 और हेड कांस्टेबल ( एडब्ल्यूओ/टीपीओ) दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022।

600 से अधिक भर्ती

600 से अधिक हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) के लिए एसएससी दिल्ली पुलिस करेगी भर्ती। इच्छुक आवेदकों को आवेदन करने से पहले सभी शैक्षणिक योग्यता और अन्य मानदंडों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास विज्ञान और गणित के साथ 12 वीं या मैकेनिक सह ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक संचार प्रणाली + वर्ड प्रोसेसिंग / कंप्यूटर में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र (एनटीसी) होना चाहिए।

भर्ती के चरण

ये विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा तथा क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को भर्ती के सभी चरणों को पूरा करना होगा।

  1. लिखित परीक्षा (सीबीटी मोड) – 100 अंक
  2. शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (पीई और एमटी)
  3. ट्रेड टेस्ट (पढ़ना और श्रुतलेख)
  4. कंप्यूटर प्रोफिसिएंसी टेस्ट
  5. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  6. चिकित्सा परीक्षण

परीक्षा 100 अंकों की होगी

यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय इस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट को अटेम्प्ट करने के लिए मिलेगा। इस परीक्षा में कोई नेगेटीव मार्किंग नहीं होगी। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम 2022 के हिसाब से, जनरल अवेयरनेस, जनरल साइंस, गणित, रिजनिंग और कंप्यूटर से प्रश्न पूछे आएंगे। रेस, लॉन्ग जंप और अन्य खेलों के माध्यम से उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनकी शारीरिक फिटनेस के आधार पर भी कि जाएगी। नोटिस जारी होते ही उम्मीदवारों को अधिक जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने मिशन कुशल कर्मी कार्यक्रम किया लांच, श्रमिकों को मिलेगी बड़ी राहत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox